शिक्षक पर छात्र के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट की दर्ज जहां शिक्षक को गुरु का दर्जा दिया गया है वहीं पर आपको बताते चलें कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाडरदेवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया था कि शुक्रवार को स्कूल के समय एक अध्यापक ने 8 वर्षीय छात्र के साथ दुष्कर्म किया था छात्र ने मामले की जानकारी परिजनों को दी थी परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर उसका मेडिकल कराया था पुलिस ने तहरीर के मुताबिक आरोपी अध्यापक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है सीसीटीवी फुटेज खगाली गई है आरोपी फुटेज में कहीं दिखाई नहीं दिया मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है
