प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर द्वारा नवनिर्वाचित बोर्ड ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के नेतृत्व में ली शपथ

रुड़की के एक निजी होटल में प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड द्वारा नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की रामचंद्र सेठ द्वारा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न किया गया सभी निर्वाचित बोर्ड के पदाधिकारी ने शपथ लेकर प्रण लिया की सच्ची पत्रकारिता और ईमानदारी के साथ प्रेस क्लब बोर्ड का निर्वहन करेंगे वही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की रामचंद्र सेठ ने बताया कि आज प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड का शपथ ग्रहण समारोह मेरे द्वारा संपन्न कराया गया और सभी पदाधिकारीयों ने प्रण लिया की सचाई एवं ईमानदार और निष्ठावाहन के साथ संगठन को आगे बढ़ने का काम करेंगे, इस मौके पर प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड के सभी पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद रहे विशिष्ट अतिथियों में एसपी ग्रामीण शेखर चंद सुयाल एवं नगर निगम नगर आयुक्त राकेश सिंह तिवारी, सूचना विभाग अधिकारी हरिद्वार और उच्चतम विद्यालयों के प्रोफेसर भी मौजूद रहे.
