कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा 14.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु दिए गए निर्देशों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत दिनाक 18.02.2026 को दौराने गश्त रेलवे स्टेशन के बाहर तेलीवाला रोड़ की तरफ स्थित पार्किंग के पास अभियुक्त कदीम को 14.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 075/2026 धारा 8/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्त*
1- कदीम पुत्र स्व0 प्रवेज निवासी ग्राम पाड़ली गुर्जर थाना कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 30 वर्ष।

*बरामदगी*
1. 14.81 ग्राम अवैध स्मैक।

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 पंकज कुमार
2. हे0का0 अरविन्द
3. हे0का0 इसरार
4. हे0का0 ज्ञानचन्द्र