कोतवाली गंग नहर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, ट्रक चोरी की घटना में संलिप्त 01अभियुक्त 24 घंटे में किया गिरफ्तार

घटना का विवरण
दिनांक 23.02.2026 को वादी मुकदमा सतीश कुमार पुत्र स्व0 श्री कलीराम निवासी हबीबपुर निवादा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार हाल निवासी सलेमपुर मो.न.-9568723267 द्वारा थाना पर आकर एक प्रार्थना पत्र अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में वादी का ट्रक 06 टायरा रजि0न0-UK 08CA1932 को चोरी कर ले जाने के संबंध में लाकर दाखिल किया। उपरोक्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल मु0अ0स0- 0079/25 धारा 303(2), बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर महोदय द्वारा टीमों का गठन कर चोरी गए ट्रक की तलाश की गई टीमों द्वारा घटनास्थल के आस पास के CCTV कैमरो को चैक करते हुए, मुखबिर मामूर किये गये। दिनांक 24.02.2026 को पुलिस टीम में नियुक्त उ0नि0 पंकज कुमार, का0 1106 लाल सिंह व का0 1136 पवन द्वारा सालियर अण्डर पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी का ट्रक 06 टायरा रजि0न0-UK 08CA1932 बरामद किया गया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
विजय कुमार पुत्र विपिन कुमार निवासी कुमराड़ी मस्जिद के पास कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार, उम्र- 20 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण*
एक अदद वाहन ट्रक 06 टायरा रजि0न0-UK 08CA1932.

*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंग नहर
2- उ0 नि0 पंकज कुमार
3- हेड कांस्टेबल इसरार अली
4- कांस्टेबल नितिन
5- का0 1106 लाल सिंह
6- का0 1136 पवन