बीजौली स्थित देवभूमि सीएससी केंद्र पर संयुक्त मजिस्ट्रेट का औचक निरीक्षण, अनियमितताएँ मिलने पर केंद्र सील

आज ग्राम बीजौली में संचालित Dev Bhoomi CSC Center पर Deepak Ramchandra Shet, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं।

जांच में पाया गया कि केंद्र पर निर्धारित दर सूची (Rate List) प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अतिरिक्त केंद्र में नागरिकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं थी तथा आवश्यक सूचना बोर्ड एवं सेवा संबंधी विवरण भी प्रदर्शित नहीं किए गए थे, जो शासन द्वारा निर्धारित मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।

निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई आधार कार्डों की हार्ड कॉपी भी पाई गईं, जो नियमानुसार सुरक्षित प्रक्रिया के अंतर्गत ही रखी जानी चाहिए। इस प्रकार दस्तावेजों का खुले रूप में पाया जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री दीपक रामचंद्र शेट के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से देवभूमि सीएससी केंद्र, बीजौली को सील कर दिया गया तथा संबंधित संचालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सभी जन सेवा केंद्रों पर निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।