कैबिनेट मंत्री  प्रदीप बत्रा ने कैंप कार्यालय में सुनी जन-समस्याएं

रुड़की। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  प्रदीप बत्रा ने आज रुड़की स्थित कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर क्षेत्र की जनता के बीच उपस्थित रहकर उनकी जन-समस्याओं को सुना। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री  ने संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु कड़े निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  प्रदीप बत्रा ने कहा कि, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के विजन और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के कुशल नेतृत्व में जन-हितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाना हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।”