रुड़की का गौरव है वैद्य टेक वल्लभ मेन बाजार व्यापार मंडल रुड़की द्वारा रुड़की के गौरव वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ जी का स्वागत व सम्मान कार्यक्रम एक होटल में आयोजित किया गया जिसमें वैद्य टेक वल्लभ को पटका फूल माला और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम वैद्य टेक वल्लभ को आयुर्वेद और सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नेशनल अवार्ड से दिल्ली में एक पांच सितारा होटल में भव्य समारोह के बीच पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और मदन लाल व वृंदावन के संत विष्णु भक्त दास के कर कमलों द्वारा सम्मानित किए जाने पर मेन बाजार व्यापार मंडल रुड़की द्वारा आयोजित किया गया इस अवसर पर सरदार लखबीर सिंह सुमन अरोड़ा आशीष अरोड़ा ललित कालरा जसवीर सिंह आदि ने विचार रखें, सचिन आनंद ने कहा कि हमें वैद्य टेक वल्लभ पर पूरा भरोसा है और वह पूरे शहर की कमान संभालने में सक्षम है। अध्यक्ष प्रभजोत नामधारी ने कहा कि वैद्य टेक वल्लभ बचपन से ही निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते आ रहे हैं रुड़की के लिए यह गौरव का विषय है कि इनको नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है हम आगे भी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह ऐसे ही सेवा करते रहें। वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि कि में बाजार व्यापार मंडल की ओर से आयोजित यह सम्मान समारोह मुझे जिंदगी भर ऊर्जा में उत्साह देता रहेगा इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।इस अवसर पर सन प्रीत सिंह अमन अरोरा सचिन आनंद जसविंदर सिंह तेजिंदर सिंह पालदीप सिंह रूपक गारमेंट हरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।