(अश्वनी उपाध्याय)विश्व हिंदू महासभा भारत के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर रुड़की शहर निवासी सौरभ भूषण शर्मा का शहर में विभिन्न विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया सामाजिक संस्थाओं के प्रवक्ताओं ने कहा कि सौरभ भूषण शर्मा का चयन पूरे समाज के लिए सम्मान की बात है उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा कार्यक्रम के दौरान सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि समाज और धार्मिक संस्थाओं का यह आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है और यहां से मिले संस्कार ही मेरी पूंजी है उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासभा के माध्यम से समाज धर्म और राष्ट्र के उत्थान के लिए अपनी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, सचिन पंडित, सतीश शर्मा, आदित्य शर्मा, सुरेश कुमार अग्रवाल, भगवत स्वरूप, गोपाल गुप्ता, गगन साहनी ,अनुज शर्मा, और रोहित पंडित, रामदेव शर्मा, ललित शर्मा, आदि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे
