(अश्विनी उपाध्याय) राधे राधे बॉक्सिंग अकैडमी के बच्चों को गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट विजय हासिल प्राप्त करने को लेकर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कलियर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनीश कुमार सैनी ने बच्चों को पहुंचकर प्रोत्साहन दिया उन्होंने बताया कि सबसे पहले तो मैं राधे-राधे बॉक्सिंग अकैडमी के संचालक को बहुत-बहुत हार्दिक

शुभकामनाएं देना चाहता हूं उन्होंने बताया कि कलियर विधानसभा के अंदर इस प्रकार की जो हमारी प्रतिभाएं हैं वह उन्हें निखार कर बाहर लाए है उन्होंने बताया कि हमारे जो राधे राधे बॉक्सिंग अकैडमी के जिला स्तरीय पांच बच्चे गोल्ड मेडल लाए हैं और एक बच्चा सिल्वर मेडल लाया है मैं इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं आगे चलकर यह बच्चे राधे-राधे बॉक्सिंग अकैडमी का नाम रोशन करें और अपने कोच का भी
राधे राधे बॉक्सिंग अकैडमी के संचालक जय प्रकाश सैनी ने बताया सबसे पहले में मुनीश कुमार सैनी का और वरिष्ठ भाजपा नेता नेता अनिल पाल का स्वागत करता हूं जो आज हमारे यहां राधे-राधे बॉक्सिंग अकैडमी में बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए आए हैं उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं कि हमारे सभी बच्चे आगे चलकर अपने अकैडमी का नाम रोशन करें वहीं पर कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पाल ने बताया कि हमें आज बहुत खुशी हो रही है कि हमारे क्षेत्र से ऐसे होनहार बच्चे जिनके अंदर इतनी प्रतिभाएं छिपी हुई है वह राज्य स्तरीय बॉक्सिंग जीतकर आए हैं मैं इन सभी बच्चों के लिए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं राधे राधे बॉक्सिंग अकैडमी के कोच आदित्य प्रताप सैनी ने बताया कि 10 तारीख को हमने अपनी राधे-राधे बॉक्सिंग अकैडमी की शुरुआत की थी जिसमें हमारी अकैडमी के बच्चे जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 22 दिन के अंदर उन्होंने अपना बहुत अच्छा प्रदर्शन किया मैं उनके इस प्रदर्शन की सराहना करता हूं उन्होंने बताया कि इसको देखने से मुझे बहुत हौसला मिला है और मैं अपनी अकैडमी को सफलता के ऊंचे शिखर पर ले जाऊंगा बॉक्सिंग के कोच आदित्य सैनी ने बताया कि हमारे पांच बच्चे गोल्ड मेडल और एक बच्चा सिल्वर मेडल लाया है उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए सबसे बड़ा सहयोग मेरे पिताजी का रहा है उन्होंने मुझे यहां तक बढ़ाने के लिए हौसला दिया है उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया है और मेरे साथ खड़े हुए हैं उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग की प्रेरणा मुझे मेरे पिताजी से मिली है क्योंकि मेरे पिताजी भी एक कबड्डी के भारत थे और उनका शुरू से ही एक सपना था कि हमारे परिवार में भी एक व्यक्ति स्पोर्ट्स में आगे निकल और आज वह सपना साकार हो रहा है वहीं पर कार्यक्रम में उपस्थित बॉक्सिंग कोच सागर कुमार ने बताया कि हम राधे-राधे बॉक्सिंग अकैडमी में बच्चों को ट्रेंड करते हैं जो बच्चों को जिस प्रकार की फैसिलिटी चाहिए होती है इस प्रकार की फैसिलिटी हमारे द्वारा हम बच्चों को देते हैं और अपने सभी बच्चों को बॉक्सिंग की अच्छी प्रैक्टिस कराते हैं कार्यक्रम में पहुंचे दिव्या सैनी, आर्यन, भोला सैनी, कुशाल सैनी, कृष्ण सैनी, आयुषी, अमरीश सैनी, अवि आदि मौजूद रहे
