सट्टे की खाई बाड़ी करते युवक पकड़ा
आपको बता दे की कलियर में पुलिस के द्वारा खाई बाड़ी चेकिंग के दौरान एक युवक को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए 3800 रूपये साथ पकड़ा है कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारे ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी मुखबिर ने सूचना दी की दरगाह क्षेत्र में एक युवक। सट्टे कि खाई बाड़ी कर रहा है सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसके पास से ₹3800 नगद सट्टा पर्ची पैन गत्ता बरामद हुआ जब पुलिस ने जब उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम शाहावेज निवासी सवाजपुरा थाना नखासा संभल बताया है
