हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय कवीन्द्र गुप्ता जी से शिमला में आत्मीय भेंट हिमाचल की राजधानी शिमला में प्रवास के दौरान लोकभवन में महामहिम राज्यपाल मा कवींद्र गुप्ता जी से आत्मीय मुलाकात सार्थक रही।राष्ट्रीय एकात्मकता से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई। एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सार्द्धसदी विविध स्थानों पर मनाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही गुरु तेगबहादुर के बलिदान के 350वें वर्ष हिंद की चादर का स्थान स्थान पर मंचन हो, इसके लिए मा. राज्यपाल से आग्रहपूर्वक निवेदन किया।
समस्त विद्यालयों में वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे वंदेमातरम का गायन नियमित हो, ऐसा नम्र अनुरोध भी किया गया।
डॉ राजकुमार उपाध्याय, नत्थूमल वर्मा, अजय शर्मा, आयुषी शर्मा , नरेंद्र पाल सिंह, रविन्द्र सिंह, बृज शर्मा की उपस्थिति रही।

You missed