(अश्वनी उपाध्याय )झबरेड़ा विधानसभा में क्या अरविंद प्रधान ला पाएंगे नया बदलाव? 2027 चुनाव को लेकर बढ़ी चर्चा
झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। क्षेत्र में पूर्व प्रधान अरविंद के नाम की चर्चा लगातार बढ़ रही है और समर्थकों का मानना है कि यदि उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिला तो वह क्षेत्र में एक नया राजनीतिक बदलाव ला सकते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में अरविंद प्रधान ने क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। यही कारण है कि उनके समर्थक उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में देख रहे हैं। हालांकि अभी विधानसभा चुनाव में काफी समय है और किसी भी उम्मीदवार की जीत या हार का दावा करना संभव नहीं है। अंतिम फैसला झबरेड़ा विधानसभा की जनता ही मतदान के माध्यम से करेगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के चुनाव में विकास, रोजगार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे। यदि अरविंद प्रधान इन मुद्दों पर जनता का विश्वास जीतने में सफल रहते हैं तो उन्हें चुनावी लाभ मिल सकता है। वहीं अन्य राजनीतिक दल भी अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं और प्रदेश स्तर पर संगठन मजबूत करने का कार्य चल रहा है।
