जीवनदीप आश्रम पहुंचे चीनू पंडित, महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज से लिया आशीर्वाद
रुड़की। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि के नंद विहार स्थित जीवनदीप आश्रम में चीनू पंडित अपने परिवार सहित पहुंचकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महाराज जी ने उन्हें जीवन में सदैव सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा अच्छे कार्यों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज एक दर्पण की तरह होता है, जो व्यक्ति के कर्मों को प्रतिबिंबित करता है। यदि कोई व्यक्ति समाज के हित में कार्य करता है और जरूरतमंद लोगों की सेवा करता है तो उसे निश्चित रूप से अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
महाराज जी ने चीनू पंडित को समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति न केवल स्वयं का बल्कि समाज का भी उत्थान करता है।
चीनू पंडित ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर सूरज नेगी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को नई दिशा प्रदान करता है तथा उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
आश्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी महाराज जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी रहा।
