प्रथम स्वतंत्रता क्रांति दिवस 1857 की स्मृति में आयोजित वट वर्कश सम्मेलन एवं मुशायरे में वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी ने प्रतिभाग कर देश के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने 1857 की क्रांति के वीर सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर रश्मि चौधरी ने कहा कि 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भारत के स्वाधीनता आंदोलन की मजबूत नींव था। देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
रश्मि चौधरी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रश्मि चौधरी के सामाजिक योगदान की भी सराहना की। लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रश्मि चौधरी विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही हैं। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में उनके योगदान को समाज में विशेष सम्मान प्राप्त है।
सम्मेलन एवं मुशायरे में साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
