रुड़की।
आज आदर्श नगर स्थित रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. रवि प्रकाश के कार्यालय पर मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
आदर्शनगर स्थित रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. रवि प्रकाश के आदर्शनगर स्थित कैंप कार्यालय पर मलेशिया में आयोजित हुई द्वितीय एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में ब्रोंज मैडल जीतकर आए खिलाड़ी इंजी. दिग्विजय सिंह व प्रदीप कुमार का सम्मान किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. रवि प्रकाश ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इन खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर जो सम्मान रुड़की शहर, अपने क्षेत्र, प्रदेश ओर देश तथा रोटरी क्लब का बढ़ाया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी हमेशा जरूरतमंदों की सेवा ओर दिव्यागों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहती है। उन्हें इन खिलाड़ियों ने जब मलेशिया में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप की जानकारी दी, तो उन्होंने तत्काल ही इन खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप का भरोसा दिया, ओर आज इन खिलाड़ियों ने ब्रोंज मैडल जीतकर देश प्रदेश व रोटरी का मान बढ़ाया
वहीं पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि वास्तव में इन खिलाड़ियों में गजब की प्रतिभा है, जिन्होंने दिव्यांगता को दरकार करते हुए अपनी प्रतिभा से देश विदेश स्तर पर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही दिव्यांग खेल नीति जल्द लागू होगी। वहीं खिलाड़ियों ने रोटरी रुड़की, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. रवि प्रकाश, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह व सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
