क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बना उत्तराखंड नर्सिंग / पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का केंद्र रुड़की, हरिद्वार। शनिवार को क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग उत्तराखंड राज्य नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया। यह परीक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा, उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून के निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 300 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों के लिए बैठने, पेयजल, सुरक्षा, मार्गदर्शन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सकी।

क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्या परीक्षा केंद्र व्यस्थापक डॉ. के. नलिनी देवी ने बताया कि संस्थान को इस महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन का दायित्व मिलना न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता एवं विश्वसनीयता का भी प्रमाण है। संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

संस्थान के सचिव डॉ. रकम सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में पैरामेडिकल विशेषतः नर्सिंग शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनने से संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले विश्वविद्यालय प्रशासन, परीक्षा पर्यवेक्षकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भी संस्थान द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। परीक्षा पूर्ण होने के पश्चात अभ्यर्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र पर उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे परीक्षा देने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

क्वाड्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस् निरंतर चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जहां आयुर्वेद स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं नर्सिंग, बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन. एम., ए.एन.एम. पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम व अत्याधुनिक एवं आयुर्वेद पद्धति पर 100 से अधिक बैड, हॉस्पिटल संचालित तथा भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा को बढ़ानें में प्रतिबद्ध रहेगा।

You missed