किसान मजदूर संगठन सोसायटी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, युवाओं से मानव सेवा के लिए आगे आने की अपील
रुड़की, 02 सितंबर 2026। उत्तराखंड के वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) का 9वां

रक्तदान शिविर बुधवार को म्हाड़ी चौक स्थित वर्धमान प्रॉपर्टीज ऑफिस, सिकन्दरपुर भैंसवाल, निकट देहरादून हाईवे पर उत्साह और सेवाभाव के साथ आयोजित किया गया। शिविर में कुल 50 रक्त वीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की

सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी ने कहा कि उत्तराखंड के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि समाजसेवा और मानव सेवा के कार्यों के माध्यम से ही दी जा सकती है। रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का प्रतीक है।
रक्तदान को लेकर किया जागरूक


कार्यक्रम में राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य भी है। दुर्घटना, बीमारी अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को बिना किसी भय या भ्रम के रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। एक व्यक्ति का स्वैच्छिक रक्तदान जरूरत के समय किसी दूसरे परिवार के लिए बड़ी मदद बन सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान को नियमित सामाजिक अभियान के रूप में अपनाने और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।
योगेंद्र सैनी ने कहा, “रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सेवा है। आइए, हम सभी मिलकर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।”
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
शिविर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी, राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह दिमान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुलाम फरीद, रुड़की महानगर कमेटी के अध्यक्ष सफीश चंद फौजी, प्रभारी गोपाल सैनी, सोनू कश्यप, चंदरपाल एवं अमित सैनी सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
50 रक्त वीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रक्तदान करने वालों में अमित सैनी, दीपक कुमार, अंकित सैनी, राजकुमार, योगेन्द्र सैनी, मनु, कपिल कुमार, जगदीश चौहान, अंकुर राणा, संजय सैनी, सौरभ, पवन, सुबोध सैनी, अमित कश्यप, गोपाल सिंह, सुन्दर सैनी, मोहन सिंह, मिलिन्द चौधरी, राहुल कुमार, ओमबीर सैनी, कपिल धीमान, उत्तरवीर, विवेक, हर्ष सैनी, निशु सैनी, विनोद सैनी, हर्षित मित्तल, विनय कुमार, अनुज चौहान, निर्मल कुमार, सुमित, अजय साहनी, रविन्द्र सैनी, रोहित, सुमित चौहान, शिवम शर्मा, ओमबीर सिंह, आजाद कुमार, विपिन सैनी, रविन्द्र, दीपक चौहान, सुन्दर लाल सैनी, अंकित कुमार, सोनू कुमार, सचिन सैनी, बृज कुमार, सौरभ सैनी, आमिर, गौरव धीमान और अमित सैनी शामिल रहे।
किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) की ओर से सभी 50 रक्त वीरों, सहयोगियों एवं शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
संगठन ने कहा कि मानव सेवा, समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
“रक्तदान—एक अभियान, मानवता के नाम।” ❤️🩸
निवेदक:
समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य
किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.)

You missed