रुड़की तहसील कैंप कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती, एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने महापुरुषों को किया नमन

रुड़की। 2 अक्टूबर के अवसर पर रुड़की तहसील कैंप कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर तहसील कैंप कार्यालय पहुंचे रुड़की के गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं विचारों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के योगदान पर अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए।
एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि आज 2 अक्टूबर का दिन देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिन हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देकर देश और दुनिया को नई दिशा दिखाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुष भारत के अनमोल रत्न थे और उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हमें देशसेवा, सत्य, अनुशासन और ईमानदारी की प्रेरणा देता है। ऐसे महान व्यक्तित्वों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना भी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जल सिंह सैनी नगर संघ संचालक, वैध टैक वल्ल्भ, नीलकमल शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, राम गोपाल शर्मा, सुधीर चौधरी, सुनील गोयल, अमित सिंघल, अनिल वर्मा, मयंक धीमान, अनुज शर्मा, राम अवतार, राजेश वर्मा,