शिव भक्तों का होगा निशुल्क उपचार, मिलेगी दवा
(रूड़की) (सपना चौहान) सावन के पवित्र मास में कावड़ियों का जत्था जल भरने के लिए हरिद्वार पहुंच रहा है जिनकी सुविधाओं हेतु विकास मेडिकोज की ओर से निशुल्क उपचार किया जाएगा व दवाइयां भी दी जायेंगी। उक्त कैंप तेलीवाला रोड धनौरी में लगाया गया है। विकास मेडिकोज के स्वामी विकास सैनी ने बताया की शिवभक्त कावड़ियों लिए हमारे मेडिकल पर निशुल्क उपचार किया जाएगा उन्होंने बताया कि मानव सेवा भगवान की सेवा होती है और इस पवित्र श्रावण मास के माह में जितनी भी शिव भक्तों की सेवा की जाए यह हमारे लिए भगवान की सेवा करना होगा क्योंकि मानव सेवा करना भगवान की सेवा करना होता है उन्होंने बताया शिवभक्त कावड़ियों के लिए हमारे से जितनी भी उनकी सेवा हम कर पाएंगे हम करते रहेंगे विकास सैनी ने बताया कि इस कलयुग में जितनी भी प्रभु की भक्ति की जाए उतना ही मनुष्य जीवन में लाभदायक सिद्ध है उन्होंने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम शिव भक्तों की सेवा करने का हमें मौका मिला है विकास मेडिकोज के स्वामी विकास सैनी ने बताया कि हम शिव भक्तों से अपील करते हैं कि सभी शिव भक्त कावड़िये हर की पौड़ी से जल भरकर प्रेम पूर्वक अपने गंतव्य की और बड़े और आने वाली शिवरात्रि के दिन गंगाजल अभिषेक शिवलिंग पर चढाकर करें उन्होंने बताया कि श्रावण मास, जिसे सावन का महीना भी कहा जाता है, भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र महीना है। इस दौरान, भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, उपवास रखते हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
