एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा- 2025 थीम के अंतर्गत विशेष व्याख्यान का आयोजन
लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा – 2025 थीम के अंतर्गत आज विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया l यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत जन जागरूकता अभियान के संदर्भ में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर आयोजित था l व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रभारी एन एस एस, डॉ. हिमांशु कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष
स्वच्छता अभियान के तहत 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित कराती है l जिसका मूल उद्देश्य भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है विगत वर्षों में भी भारत अनेक प्रकार के स्वच्छता से परिपूर्ण अभियान एवं रैली एवं पोस्टर के माध्यम से नगर ग्रामीण क्षेत्रों में अनेकों अनेक स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है l पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूस प्लास्टिक पर भी जोड़ दिया गया l गीला एवं सूखे कूड़े के लिए भी अलग से व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है l अतः हम सभी का यह कर्तव्य एवं दायित्व है कि हम अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएं और अपने आसपास एवं नगर क्षेत्र को स्वच्छ रखें ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी पनपने ना पाए और हमारा भारत पुनः स्वच्छ और स्वस्थ बने l इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा एवं सचिव अरुण हरित ने भारत सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता जन जागरूकता अभियान की सराहना की ओर छात्र-छात्राओं को इसमें आगे आने के लिए भी आवाहन किया l इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने भी छात्र-छात्राओं को 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान से जुड़े रहने के लिए आवाहन किया और बताया कि आगामी दिनों में वर्षा समाप्ति पर डेंगू के लक्षण देखने को मिलते हैं l अतः इससे निजात पाने के लिए हमें अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाना होगा अतः सभी इसमें अपनी भागीदारी निभाएं l कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस अधिकारी डॉ. मोहम्मद इरफान ने छात्र-छात्राओं को आगामी दिनों में होने वाली स्वच्छता अभियान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा के विषय में बताया और सभी छात्र छात्राओं को इसमें भाग लेने के लिए आह्वान किया l इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे l
